Thursday, October 14, 2010

सीने पर आस्था की ज्योत

जांजगीर-चाम्पा जिले के टेम्पल सिटी शिवरीनारायण के थाना चौक के पास दुर्गा पंडाल में सारंगढ़ के बाबा संतराम ने सीने पर आस्था की ज्योत जलाई है, जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले वे कई शक्तिपीठो में इस तरह आस्था प्रदर्शित कर चुके हैं। शारीर पर जवारा बो कर पुरे नौ दिन वे माँ नवदुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं। आज की इस कलयुग में इस तरह आस्था की मिसाल विरले ही पेश कर पाते हैं।

Wednesday, October 13, 2010

अंजनी पटेल के जज्बे को सलाम

छत्तीसगढ़ अखबार रायपुर के चौपाल में १० अक्टूबर को प्रकाशित लेख।

Sunday, October 10, 2010

कचरा बाई : हौसले का एक नाम


महज ढाई फीट कद होने के बावजूद चाम्पा की कचरा बाई का हौसला देख कोई भी एकबारगी सोचने पर विवश हो जायेगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि कचरा बाई, हौसले का एक नाम है। एम् ए राजनीति में शिक्षा लेने वाली कचरा बाई हर किसी से जुदा लगती है, क्योंकि उसका कद ढाई फीट है। कुदरत ने कचरा बाई को भले ही कद काठी कम दिया हो, लेकिन उसके हौसले की उड़ान के आगे यह कमजोरी नहीं बन सकी। उसने कंप्यूटर की भी शिक्षा लेकार यह साबित कर दिया है कि जहाँ चाह होती है। वहां राह खुद बन जाती है। लोगों के बीच कचरा बाई को जैसा सम्मान मिलना चाहिए, बचपन से उसके कद के नसीब नहीं हो सका । हालांकि अब वह समय बीत चूका है और वाही लोग कचरा बाई कि क़ाबलियत कि तारीफ करते नहीं थकते।
चाम्पा के नयापारा की रहने वाली कचरा बाई के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और तीन बहने हैं। उसका पिता और मां बीमार रहती है। इस तरह वह और उसका छोटा भाई रामचरण जैसे-तैसे परिवार कि गाड़ी को खिंच रहे हैं। कचरा बाई ने कई बार मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को रायपुर जाकर जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी योग्यता और समस्या के बारे में बता चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने लिखित में भी उसे उसकी योग्यता के लिहाज से शिक्षाकर्मी बनाने जांजगीर-चाम्पा जिले के अफसरों को निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले के अधिकारी हैं कि नियमों की दुहाई देकर उसे नौकरी सेने बच रहे हैं। कचरा बाई ने ना जाने कितनी बार राजधानी रायपुर और जांजगीर कलेक्टोरेट के चक्कर कटी है। अभी हाल ही में कचरा बाई जनदर्शन कार्यक्रम में जाकर मुख्यमंत्री से फिर मिली, एक बार उसे और दिलासा दिलाया गया है की उसे जल्द ही नौकरी मिल जाएगी।
कचरा बाई ने नौकरी पाने की वह योग्यता हासिल की है, जिसके बदौलत उसके परिवार जीने का सहारा मिल जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिस हौसले के साथ वह जीवन पथ पर आगे बढ़ रही है, इसमें शासन स्टार पर सहयोग की जरुरत उसे है, मगर लालफीताशाही के आगे उसका कुछ बस नहीं चल रहा है। हालांकि जिले के कलेक्टर ब्रजेश चन्द्र मिश्रा ने कचरा बाई की समस्या को देखते हुए कलेक्टोरेट में ही कोई नौकरी देने का उसे दिलासा दिया है। अब देखना होगा की जो ढाई फीट का कद रख कर समाज को सन्देश का कार्य करने वाली कचरा बाई के हित में कुछ होता है की नहीं।



Saturday, October 9, 2010

जांजगीर की जलपरी, अंजनी पटेल

कामनवेल्थ गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी अंजनी पटेल के जज्बे को सलाम। विकलांग होने के बाद भी तैराकी स्पर्धा में जिस ढंग से अंजनी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, उससे हर छत्तीसगढ़ वासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। भले ही अंजनी को कामनवेल्थ गेम्स में ५० और १०० मीटर तैराकी स्पर्धा में कोई पदक ना मिला हो, लेकिन जिस तरह अंजनी ने अपनी प्रतिभा के बल पर दोनों स्तरों में फ़ाइनल में जगह बनाई। उससे परिवार के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रौशन हुआ है। अंजनी ने मिटटी के तालाब से तैराकी का सफर शुरू कर कामनवेल्थ गेम्स के स्विमिंग पूल तक पहुँचने में कामयाबी हासिल की है।
तैराकी में विदेशी धरती चीन के बीजिंग तक में भारत का झंडा ऊँचा कर चुकी अंजनी पटेल मूलतः जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा की रहने वाली है। यहाँ के छोटे से तालाब में वह रोज तैरा करती थी। विकलांग होने के बाद भी उसके हौसले को देखकर कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाता था। अंजनी, एक ऐसे परिवार से है, जहाँ तैराकी क्षेत्र में आगे बढ़ने में दिक्कत्तें रही हैं। अंजनी के पिता शत्रुहन पटेल, पेशे से बस ड्राईवर है, यही कारण था की उसे शुरूआती दौर में तैराकी में आगे बढ़ने कठिन दौर से गुजरना पड़ा। हालाँकि बाद में उसकी मेहनत और किस्मत ने साथ देना शुरू किया और उसने देखते ही देखते कई पुरस्कार तैराकी में हासिल कर लिए। पिछले साल अंजली पटेल ने चीन के बीजिंग में अपनी तैराकी प्रतिभा का जौहर दिखाया और इसके बाद तो वह मीडिया में अपनी उपलब्धि को लेकर छाई हुई है।
बिलासपुर कलेक्टर ने अंजनी पटेल के हौसले को देखकर उसे प्रशिक्षण दिलाने व पढाई लिखाई की जिम्मेदारी ले ली. इसके बाद अंजनी को सभी सुविधाएँ दी जा रही है। बिलासपुर के संजय तरन पुष्कर में प्रशिक्षक सूरज यादव से वह तैराकी के गुण सीख रही है।
मेरी ओर से अंजनी पटेल को हार्दिक शुभकामनायें। वह नित इसी तरह तैराकी और जीवन पथ पर आगे बढती रहे तथा छत्तीसगढ़ और जिले का नाम रोशन करती रहे।

Sunday, August 23, 2009

एक और दानवीर ने दिखाई दरियादिली

भारतीय संस्कृति में दान को मानव जीवन का एक ध्येय माना जाता है। वैसे तो बहुत लोग कुछ न कुछ दान अपने जीवन में जरुर करते हैं। दान तब और अधिक महत्व का हो जाता है, जब इससे समाज को नई दिशा मिले।
ऐसा ही कुछ कर दिखाया है रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम लामा सिवनी निवासी बुधारू राम कोठारी की पत्नी श्रीमती लाहावती कोठारी ने। महिला को अबला समझने वाले लोगों के लिए लाहावती किसी मिसाल से कम नहीं है, जिन्होंने अपने दिवंगत पिता की याद में सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में फर्नीचर व अन्य सामानों के लिए १० लाख रूपये दान में दी हैं। आज के इस आधुनिक समाज में लाहावती का यह प्रयास प्रेरणादायक है। खून पसीने की कमाई को लाहावती ने जिस ढंग से दान कर दी, यह कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।
लामा सिवनी की लाहावती द्वरा गाँव के स्कूल के लिए जो प्रयास किया गया है, इस आने वाली पीढी जरुर याद रखेगी।
इतिहास को खंगालने पर दानवीरों की लम्बी फेहरिस्त है, इसमें दानवीर कर्ण का नाम सबसे ऊपर है। दानवीरों ने पर हित के लिए जो त्याग किए है, इससे समाज के उत्थान को नई दिशा जरुर मिली है। नई पीढी को जरुर सीख मिलेगी।
श्री बुधारू राम कोठारी व श्रीमती लाहावती कोठारी द्वारा समाज ही में दान देकर दिखाई गई दरियादीली को सलाम...
आशा है की इस पहल से नई पीढी को सकारात्मक दिशा में जाने की सीख मिलेगी।

रायपुर, नवभारत का साभार
२३ अगस्त २००९ को प्रकाशित ख़बर का अंश

Saturday, August 22, 2009

प्रेम लाल का शिक्षा प्रेम

भले ही वह अनपढ़ है और उसे पढ़ाई की गूढ़ बातें नहीं पता, लेकिन वह शिक्षा की अहमियत को समझता है। कहते हैं शिक्षा मनुष्य को नए विचार से ओत-प्रोत कर देती है। वह भले ही अशिक्षित है, किंतु शिक्षा से मानव में कितना विकास हुआ है, इससे वह अनजान नहीं है। यही कारन है की उसने गरीबी परिस्थिति के बावजूद शिक्षा के विकास के लिए अपनी तीन एकड़ जमीं में से एक एकड़ जमीन को स्कूल भवन बनाने के लिए दान कर दिया।
यह शिक्षा प्रेम की कोई कहानी नहीं, बल्कि राजनांदगांव जिले के दूर्रेतोला निवासी श्री प्रेम लाल जी द्वारा किए गए अभिनव प्रयास तथा शिक्षा प्रेम की सत्य बात है। इस बात की जिन्हें भी जानकारी होगी , वे प्रेम लाल जी द्वारा किए गए प्रयास मुक्त कंठ से प्रसंशा जरूर करेंगे।
इस आशय की जानकारी हरिभूमि अखबार के ९ अगस्त के अंक में लेखक योगेश अग्रवाल की लेख मेरी राय से मिली। इस लेख में प्रेम लाल जी द्वारा शिक्षा के प्रसार गाँव में करने संबधी पहल करने की बात पता चला। उनके प्रयास की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। क्योंकि उनहोंने जो कार्य किया है, वह हर किसी की बात नहीं है। लेखक श्री अग्रवाल ने लेख में बताया है की दुर्रेतोला गाँव में स्कूल भवन निर्माण के लिए सरकारी जमीन नहीं थी। इस बात की जानकारी जब प्रेम लाल जी को मिली, तो उनहोंने अपने तीन पुत्रों के लिए रखी तीन एकड़ जमीन में से एक एकड़ जमीन को दान करने का मन बना लिया। उनकी सकारात्मक सोच है की गाँव में शिक्षा से कोई भी व्यक्ति या बच्चा वंचित न रहे। प्रेम लाल जी अपने तीन बेटों के हिस्से की जमीन, दान में दे दी। उनहोंने केवल भावी पीढी की शिक्षा की चिंता की। उनकी यह सोच, कई मायनों में उन्हें अन्य लोंगों से अलग करता है, क्योंकि कई लोग दान तो करते हैं, लेकिन इसका समाज को कितना लाभ मिलेगा। इसके बारे में कोई विचार नहीं करते। इस लिहाज से प्रेम लाल जी का शिक्षा प्रेम समाज के लिए एक मिसाल है। जो काम शासन को करना चाहिए, वह काम एक ऐसा ग्रामीण कर रहा है, जो ख़ुद नहीं पढ़ा है, लेकिन आने वाली पीढी को अशिक्षित देखना नहीं चाहता।
राजनांदगांव जिले का दुर्रितोला गाँव की आबादी महज दो सौ है। आजादी के ६२ बसंत बाद भी इस गाँव में शिक्षा की ज्योति की रौशनी यहाँ नहीं पहुँच सकी है। सरकार भले ही शिक्षा विकास के लाख दावे करे, लेकिन दुर्रितोला जैसे गाँव की संख्या प्रदेश में बहुत हैं। जहाँ शिक्षा का जितना विकास होना चाहिए, नहीं हो सकी है। प्रेम लाल जी जैसे लोग ही हैं, जो समाज में ऐसा सराहनीय काम कर जाते हैं, जो समाज व देश के किसी मिसाल से कम नहीं है।
सरकार द्वारा शिक्षा प्रोत्सहन की दिशा में ढेरों कार्य करती है। साथ ही बेहतर कार्य के प्रोत्शाहन स्वरुप पुरस्कार भी दिया जाता है। ऐसे में धुर नक्सली प्रभावित इलाके के गाँव के रहवासी होने के बाद प्रेम लाल जी ने जो हिम्मत व दिलेरी दिखाई है। इसे किसी भी सूरत में सरकार तथा उनके नुमैन्दे को कम तर नहीं आंकना चाहिए। सरकार के पुरस्कारों के लिए जिस ढंग से जोड़-तोड़ होती है, इसे देखकर नहीं लगता की प्रेम लाल जी जैसे कर्म शील व्यक्ति को कहीं स्थान मिल सकता है। हालाँकि प्रेम लाल जी शिक्षा के विकास की दिशा में जो उल्लेखनीय कार्य किए हैं, इससे उन्होंने हर उस व्यक्ति के दिल में जगह बना ली है, जो शिक्षा की अहमियत को समझता है और जनता है। इस तरह प्रेम लाल जी के प्रयास भी सराहनीय और समाज को नई दिशा देने वाला है। निश्चित ही नई पीढी को प्रेम लाल जी का यह कदम यद् रहेगा, क्योंकि उनहोंने जो शिक्षा की अलख जगाने के लिए कार्य किए हैं।
अंत में श्री प्रेम लाल जी के शिक्षा प्रेम को प्रणाम। आशा है उनका अपने गाँव में शिक्षा विकास का सपना जरुर साकार होगा और दूर्रितोला गाँव के नव पीढी शिक्षा की मुख्या धारा से जुड़ जायेंगे। लेखक श्री अग्रवाल जी का भी हम आभारी हैं, जिन्होंने समाज को दिशा देने वाला आलेख को लिखने में रुचि दिखाई। तब जाकर हमें प्रेम लाल जी सराहनीय कार्यों की जानकारी मिली।
आशा है समाज में कुछ ऐसे सद्कार्य भविष्य में भी होते रहे। यही कामना है, जिससे समाज में मानवता कायम रह सके।

...पिता के सपनों को बेटियों ने किया पूरा

जांजगीर चाम्पा जिले के पोडी कला गाँव में संचालित हायर स्कूल के भवन निर्माण के लिए साहू परिवार के एक व्यक्ति ने १ लाख रूपये दान देने की बात कही थी। इसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब उस व्यक्ति के ३ बेटियों को लगी तो वे दान की राशिः१ रूपये देने की पहल की। सरकारी स्कूल भवन निर्माण के लिए दान देने की इनकी भी मंशा शिक्षा विकास से है। इस बात की तारीफ तत्कालीन जिला पंचायत के सीईओ ओ पी चौधरी ने भी की थी। संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री स्वर्णकार ने बताया की लंबे समय बाद भी शासन से भवन के राशिः स्वीकृत नहीं हो पाई थी। इस दौरान श्री साहू ने भवन निर्माण कराने १ लाख रूपये देने की बात कही थी। उनके देहांत होने के बाद पिता के सपनों को उनकी बेटियों पूरी करने की ठान ली और एक कार्यक्रम कर इसका चेक उन्होंने संस्था को प्रदान किया। श्री स्वर्णकार ने साहू परिवार के इस प्रयास की सराहना की। क्षेत्र में भी इसकी जानकारी जिसे भी मिला, उन्होंने पिता के सपनों को पूरा करने वाली बेटियों के सराहनीय कदम की प्रशंसा की।
मेरी ओर से भी स्व साहू को श्रधांजलि, जिन्होंने समाज हित में उल्लेखनीय योगदान दिया और उन बेटियों की सकारात्मक सोच को नमन...
बेटियों को घर का बोझ समझने वालों को भगवान् सदबुध्धि दे। भगवान् हर घर में ऐसी बेटियाँ पैदा करें, जो समाज को दिशा देने में अहम् भूमिका निभा रही हैं। कहते हैं, जब एक बेटी शिक्षित होती हैं तो पूरा परिवार ही नहीं, वरन समाज शिक्षित होता है।

Sunday, July 19, 2009

ढलती उम्र में अनोखा जज्बा

जांजगीर चंपा जिले के लोहर्सी गाँव में एक ऐसा अदम्य साहस वाला व्यक्ति रहता है, जिन्होंने ३३ बार जगन्नाथ पुरी की पैदल यात्रा की है। ढलती उम्र में भी उनका जज्बा देखते ही बनता है। उनका कहना है की वे जब तक जीवित रहेंगे, तब तक उनकी यात्रा जारी रहेगी। ऐसे ही शख्स हैं, बेदराम श्रीवास।
ग्राम लोहर्सी से जगन्नाथपुरी की दूरी सड़क मार्ग से करीब ६०० किमी है, वहीं दुर्गम रस्ते से जगन्नाथपुरी की दूरी ४०० किमी है। ६७ वर्षीय बेदराम श्रीवास जी ने अब तक इन्हीं दुर्गम रास्ते से ३३ बार यात्रा कर चुके हैं। अकेले होने पर वे १३ दिनों में पहुँचते हैं तथा साथ में कई लोगों के जाने से १८ से २० दिनों में यात्रा कर पाते हैं। जिस उम्र में लोग बहारों में आराम करना चाहते हैं, या फिर बीमारी उनको चपेट में ले लेती है। ऐसे हालात में बेदराम का जज्बा किसी मिसाल से कम नहीं है। भगवान् जगन्नाथ के प्रति उनकी आस्था देख कोई भी दांतों तले ऊँगली दबाने से नहीं चुकते। क्षेत्र में उनकी पैदल जगन्नाथपुरी की यात्रा सुनकर पहली मर्तबा हर कोई दंग रह जाता है। पाँव पर चप्पल जूता नहीं पहनते और यात्रा ऐसे रास्तों से करते हैं, जो काफी पथरीला है।
बेदराम श्रीवास जी साल में कभी एक बार तो कभी दो बार यात्रा पर निकलते हैं। इस तरह वे दशक भर से आस्था में डूबे हैं। बेदराम जी साथ में केवल खाना बनाने का सामान ही रखते हैं। लंबे समय से यात्रा में निकलने से रास्ते में पड़ने वाले गाँव के लोंगों से उनकी जान पहचान भी हो गई है। इस तरह उन्हें भक्ति भावः से लोग भोजन भी देते हैं।
बेदराम जी अपनी यात्रा लोहर्सी गाँव से शुरू करते हुए शिवरीनारायण होते हुए सारंगढ़ तथा बरगढ़ होते हुए संबलपुर पहुँचते हैं। इसके बाद वे दुर्गम रास्ते से होते हुए जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
बेदराम जी भर से भी ज्यादा सक्षम नहीं हैं। बस उनका भगवान् जगन्नाथ जी के प्रति असीम श्रध्दा है। यही कारन है की वे आज भी अपने इस पुनीत कार्य में रमे हैं।
उनके भगवान् जगन्नाथ जी के प्रति आगाध आस्था को प्रणाम।